होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

MP Police की बड़ी उपलब्धि: 123 को अति-उत्कृष्ट, 146 को उत्कृष्ट सेवा पदक 2025

akvlive.in

Published

भोपाल न्यूज | केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष–2025 के लिए देशभर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इस प्रतिष्ठित सम्मान सूची में मध्यप्रदेश पुलिस के बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है, जिससे प्रदेश पुलिस का मान राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा हुआ है।

123 अधिकारियों को अति-उत्कृष्ट सेवा पदक

अति-उत्कृष्ट सेवा पदक श्रेणी के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों से लेकर निरीक्षक स्तर तक कुल 123 अधिकारी एवं कर्मचारी चयनित किए गए हैं। यह पदक उन्हें उनके दीर्घकालीन समर्पण, प्रशासनिक दक्षता, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, सतर्कता एवं विशेष अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इस श्रेणी में चयनित प्रमुख अधिकारियों में—

श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक (अ.अ.वि./सतर्कता), पुलिस मुख्यालय भोपाल

श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल

श्री दुर्ग विजय सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक, जोनल कार्यालय विशेष शाखा, ग्वालियर

श्री मलय जैन, स्टाफ ऑफिसर टू पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश

श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय भोपाल

श्री प्रीतम सिंह बालरे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), निवास, जिला मण्डला

श्री विजय चौधरी, एसीपी, इंदौर

श्री अनिल सिंह चौहान, निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला खण्डवा जैसे नाम शामिल हैं।

पूरी लिस्ट यहां देखें

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

146 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक

वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक श्रेणी में 146 अधिकारी एवं कर्मचारी चयनित किए गए हैं। इस सूची में प्रशासन, सायबर अपराध, प्रशिक्षण, जिला पुलिस एवं विशेष सशस्त्र बलों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी शामिल हैं।

प्रमुख चयनित अधिकारियों में—

श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल

श्री शियास ए., पुलिस महानिरीक्षक (सायबर), राज्य सायबर मुख्यालय

श्री तरुण नायक, उप पुलिस महानिरीक्षक, ए.एन.ओ., पुलिस मुख्यालय

श्री बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन

श्री अरविंद कुमार दुबे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल मुख्यालय

श्री अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डौरी

श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला छिंदवाड़ा

श्री सतीश चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला मण्डला

श्री रत्नेश तोमर, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर सहित अनेक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का क्षण

कुल मिलाकर वर्ष–2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक 123 अधिकारियों तथा उत्कृष्ट सेवा पदक 146 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान मध्यप्रदेश पुलिस की व्यावसायिक क्षमता, अनुशासन, नवाचार एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रदेश के पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..