—Advertisement—

अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया वाहन, चालक और मालिक पर होगी कार्रवाई

एडीटर: Chetram Rajpoot May 21, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी। जिला प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन पर सख्ती दिखाते हुए ग्राम बिलाईखार में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में तथा एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में 20 मई को की गई छापेमारी के दौरान एक वाहन को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा गया।

WhatsApp

पकड़े गए वाहन का चेचिस नंबर MBNCA49ANSTA35325 है। जांच में पाया गया कि यह वाहन रोहित पिता सम्मे परस्ते, निवासी भुसण्डा, तहसील बजाग, जिला डिंडौरी का है। वाहन चला रहा चालक संजीत पिता फागूलाल धुर्वे वैध दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। मापन के अनुसार वाहन में लगभग 2.80 घन मीटर रेत भरी हुई थी। बिना अनुज्ञा पत्र के रेत का परिवहन गैरकानूनी पाया गया।

कार्रवाई के तहत मौके पर ही पंचनामा तैयार कर वाहन, रेत तथा चालक को थाना बजाग को सौंपा गया। वहीं, वाहन मालिक रोहित पर अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर कार्यालय डिंडौरी भेज दी गई है।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment