होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कलेक्टर नेहा मारव्या ने खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली

akvlive.in

Published

डिंडौरी : 21 फरवरी, 2025  |कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला सहित खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

       कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 65.77 प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के दर्ज प्रकरणों की जानकारी में बताया गया कि अवैध उत्खनन के दर्ज 15 प्रकरणों में 10 निराकृत कर लिया गया है, जिससे 8,32,500 रूपए अर्थदण्ड वसूल की गई है।

इसी प्रकार से अवैध परिवहन के दर्ज 42 प्रकरणों में से 33 प्रकरण का निराकरण कर 17,05,694 रूपए की अर्थदण्ड वसूल की गई, अवैध भण्डारण के दर्ज 3 प्रकरणों में से 1 प्रकरण का निराकरण कर 45,309 रूपए की अर्थदण्ड वसूल की गई है। जिले में स्वीकृत खनि रियायतों में उत्खनिपट्टा (पत्थर, गिट्टी) के 55 खदान, खनिपट्टा (ऑक्शन ब्लॉक) बाक्साइट का 1 खदान, नीलाम खदान (रेत) के 7 खदान और उत्खनन अनुज्ञा (शासकीय निर्माण कार्यों हेतु) पत्थर/गिट्टी के 6 खदान स्वीकृत हैं।

  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने स्वीकृत खदानों के अतिरिक्त नदी या नालों से अवैध उत्खनन न हों इसलिए सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त दल साथ में कार्यवाही सुनिश्चित करें। संयुक्त दल में वन विभाग और राजस्व विभाग, खनिज विभाग के साथ समन्वय कर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगायें। ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय मार्गों से ओवरलोडेड वाहन निकलने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे ओवरलोडेड वाहनों पर कार्यवाही करें। वाहनों के लिए एक निश्चित मार्ग सुनिश्चित कर वाहन चालकों को मार्ग के बारे में बतायें। खनिज संबंधी रॉयल्टी की प्राप्ति उचित रूप से हो इसकी जांच करें एवं रॉयल्टी जमा कराना सुनिश्चित करें। अवैध कार्य में संलग्न संबंधितों पर उचित कार्यवाही करें।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें