होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बूँद-बूँद पानी को तरस रहे रसोई के वाशिंदे, जनसुनवाई में लगाया गुहार

akvlive.in

Published

डिंडौरी। जिले में भीषण गर्मी के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत बुडरुखी के ग्राम रसोई की दर्जनों महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और जनसुनवाई में अपनी फरियाद रखी।
महिलाओं ने बताया कि पहले गांव में नर्मदा नलजल योजना के तहत पानी उपलब्ध होता था, लेकिन यह योजना पिछले एक साल से ठप पड़ी है। गांव में लगे हैंडपंप भी अब सिर्फ हवा उगल रहे हैं, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के नदी-तालाब गर्मी में सूख चुके हैं, जिससे इंसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर से जल्द से जल्द नलकूप खनन कराने और टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
जल संकट को लेकर ग्रामीणों की यह गंभीर समस्या प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक इस संकट से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..