होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

खुशियों और भावनाओं के बीच कक्षा पांचवीं के छात्रों की विदाई, शिक्षकों ने बांटी प्रेरणा की सौगात

akvlive.in

Published

मेंहदवानी/डिंडौरी। विकासखंड मेंहदवानी अंतर्गत शासकीय कन्या प्राथमिक शाला आदिवासी टोला-कठौतिया में दिनांक 19 फरवरी 2026 को कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान कक्षा 5 में दर्ज बालिकाएं प्रिया मरावी, राजकुमारी उद्दे, विद्या कुम्हरे तथा बालक अंकलेश धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय की कक्षा 1 से 4 तक के समस्त विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पालक श्री रूपसिंह कुम्हरे, कन्या आश्रम शाला से शिक्षिका सुश्री कुंती धुर्वे तथा विद्यालय स्टाफ से प्रभारी प्रधान पाठक श्री देव कुमार सोनवानी एवं शिक्षक श्री राजेश कुमार उराडे़ उपस्थित रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की मजबूत नींव होती है और इसी आधार पर भविष्य की ऊंचाइयां तय होती हैं।

विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों एवं पालकों ने बच्चों को आगामी कक्षाओं में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। समारोह ने विद्यालय परिवार के बीच आत्मीयता, प्रोत्साहन और नई शुरुआत का संदेश दिया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..