—Advertisement—

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली

एडीटर: Chetram Rajpoot February 14, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी : 14 फरवरी, 2025 |  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री वैधनाथ वासनिक सहित समस्त निर्माण संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

       कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने पीएचई, पीडब्ल्यूडी, सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नर्मदा विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के  निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर स्वीकृत कार्य, कार्यादेश, टेंडर, निर्माणाधीन कार्य, कार्य लागत, कार्य प्रगति, निर्माणाधीन कार्यों में स्वीकृत राशि के विरूद्ध व्यय की गई राशि सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी ली।

WhatsApp

      कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, स्वीकृत कार्यों के लिए अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सतत जांच करें, यह सुनिश्चित करें कि निर्मित रोड क्षतिग्रस्त न हों ऐसी स्थिति में जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साथ ही समय-सीमा में कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं।

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...