—Advertisement—

महिला सदस्यों को बगैर जानकारी दिए विकास खंड प्रबंधक और अध्यक्ष पर लाखों रूपये आहरण का आरोप

एडीटर: Chetram Rajpoot February 13, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडोरी न्यूज़। डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत दुर्गा समूह ग्राम पंचायत चौरा माल के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर समूह को आवंटित राशि फर्जी तरीके से आहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं, दुर्गा समूह के सदस्यो शिकायत में उल्लेख किया है की हमें जानकारी नही है कि हमारे दुर्गा समूह को आजीविका मिशन से वाटर शेड की राशि लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग हेतु 15,00,000/- रू अंकन पन्द्रह लाख रूपये स्वीकृत हुआ था तथा 10,00,000/- रू दस लाख रूपये खर्च की जा चुकी है।

WhatsApp

जबकि कुछ सदस्य दुर्गा समूह के मजदूरी करने हमेशा दूसरे राज्य में रहते है एवं समूह के सचिव भी मजदूरी के लिये पलायन में है,दुर्गा समूह के अध्यक्ष द्वारा विकास खण्ड प्रबंधक से सॉठ-गाँठ कर फर्जी तरीके से राशि आहरण आजीविका मिशन से कर लिया गया है, आजीविका मिशन के वाटर शेड की राशि का दुरूपयोग कर लिया गया है। दुर्गा समूह की अध्यक्ष कहती है कि समूह के सदस्यो को जानकारी नही दी हूँ लेकिन राशि मेरे द्वारा आहरण कर लिया गया है।

समूह की सदस्यों ने का कहना है की फर्जी तरीके से निकाली गई अजीविका मिशन की राशि का दुरूपयोग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Dindori Corruption News,

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...