भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार IAS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 18 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों सहित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, संस्कृति जैन (2015 बैच) को मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, अंजू अरुण कुमार (2017 बैच) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह, रामप्रकाश अहिरवार (2018 बैच) को नगर पालिक निगम भोपाल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं, अग्रिम कुमार (2020 बैच) को नगर पालिक निगम जबलपुर का आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में इन अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई हैं। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

Ok