—Advertisement—

Dindori Corruption News: दशकों से पदस्थ सचिव का कमाल : सरपंच के खाते में धड़ल्ले से किया लाखों का भुगतान

एडीटर: Chetram Rajpoot September 16, 2026

—Advertisement—

– समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में मजदूरी घोटाला

– बगैर मजदूरों के हुए दर्जनों काम, पूरा भुगतान सप्लायरों के नाम

– फर्जी बिलो के जरियों लाखों रुपए का बंदरबाट

डिंडौरी न्यूज । समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में दशकों से पदस्थ सचिव दानसिंह यादव धड्डले से शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 5 वर्षों में 15वें वित्त योजना अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों के नाम पर सप्लायरों के साथ साठ गांठ कर लाखों रुपए का बंदरबाट किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य चाहे सीसी रोड हो या नाली निर्माण, या फिर अन्य कार्य.. किसी भी कार्यों में ग्राम पंचायत द्वारा मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। स्वीकृत सम्पूर्ण राशि सप्लायरों के खातों में भुगतान कर सरपंच, सचिव द्वारा मजदूरों के खाते में भुगतान किए जाने को लेकर जारी दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई है।

प्रत्येक शासकीय कार्यों में मटेरियल और मजदूरी हेतु राशि निर्धारित की जाती हैं, वही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिकों का बैंक खाता खुलवाया गया है जिससे कल्याणकारी योजनाओं सहित मजदूरी का भुगतान खातों में प्राप्त किया जा सके । शासन की मंशा है कि काम करने वाले मजदूरों के खातों में सीधे भुगतान करने से फर्जीवाड़ा और धांधली को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी लेकिन कंचनपुर के सरपंच सचिव शासन की मंशा को विफल कर रहे हैं।

– सरपंच के खातों में लाखों रुपए का भुगतान

एक तरफ मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में स्पष्ट निर्देश है कि पंचायत कर्मी एवं निर्वाचित पदाधिकारी किसी भी तरह से व्यापार एवं सरकारी राशि प्राप्त नहीं करेंगे, जिससे ग्रामीण विकास में हितों के टकराव को रोका जा सके लेकिन कंचनपुर में कुछ अलग ही माजरा सामने आया है।


ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जानकी बाई के खाते में 15वें वित्त एवं पांचवें वित्त की लाखों रुपए की राशि जमा कराई गई है। सचिव दानसिंह यादव के द्वारा शासन के नियमों को ताक में रखकर सैकड़ों बार सरपंच के खाते मे राशि जमा कराई गई है। 15 वें वित्त से सरपंच जानकी बाई के खाते में राशि 65902 रु, 36000,50000,20000, सहित लाखों रुपए जमा किया गया है वही 5वें वित्त से 10000,5000,15000,5000,10000,19000,10000,5000,20000,10000,50000,5000,33600,4900 सहित कुल लाखों रुपए जमा किया गया है।


– भंडार क्रय नियम की धज्जियां उड़ाई

ग्राम पंचायत द्वारा भंडार क्रय नियमो को दरकिनार कर मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसके चलते न तो स्टॉक बुक संधारित किए जा रहे हैं और न ही मजदूरी भुगतान का हिसाब किताब… सचिव के द्वारा अपने चहेते सप्लायरों को काम बांट कर बगैर मूल्यांकन कराए कार्यों के लिए स्वीकृत पूरी की पूरी राशि सप्लायरों के खातों में भुगतान किया जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment