—Advertisement—

विक्रमपुर स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक, सुविधाओं में सुधार को लेकर हुआ मंथन

एडीटर: Chetram Rajpoot September 4, 2026

—Advertisement—

– विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मरीजों को बेहतर उपचार एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

डिंडौरी/विक्रमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर में बुधवार, 3 सितंबर 2026 को रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने की। बैठक में क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, उन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध कराई जा सकें तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके, इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, मरीजों की सुविधाओं तथा आवश्यक सुधारों को लेकर अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से जानकारी ली गई।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक कमियों को दूर करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में रोगी कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी समिति के समक्ष रखी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

– बैठक के बाद किया वृक्षारोपण

बैठक के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और अस्पताल परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।

– बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रोगी कल्याण समिति के नामांकित सदस्य एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री सुशील राय, क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता, सरपंच श्री भरत पट्टा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान, बीएमओ डॉ. जयश्री मरावी, डीपीएम श्री विक्रम सिंह, बीपीएम श्री दिगम्बर सिंह बिलागर, डॉ. प्रकाश ठाकुर, डॉ. दीपेंद्र धुर्वे सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment