—Advertisement—

डिंडौरी के CMHO डॉ. मनोज पाण्डेय का बालाघाट तबादला, डॉ. ममता दीवान को मिला अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot September 2, 2026

—Advertisement—

भोपाल/डिंडौरी । मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए डिंडौरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पाण्डेय का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 1897/3709/2026/17/मेडि-1 में प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। आदेश में डॉ. मनोज पाण्डेय की वर्तमान पदस्थापना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डिंडौरी दर्शाते हुए उनकी नवीन पदस्थापना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालाघाट की गई है।

– डॉ. ममता दीवान संभालेंगी डिंडौरी की कमान

डॉ. पाण्डेय के स्थानांतरण के बाद डिंडौरी जिले में CMHO पद की जिम्मेदारी डॉ. ममता दीवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डिंडौरी को सौंपी गई है। शासन के पृथक आदेश क्रमांक 1899/3709/2026/17/मेडि-1 के अनुसार डॉ. ममता दीवान को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डिंडौरी के पद का प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है। इस आदेश के बाद डॉ. दीवान डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक एवं विभागीय गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

– प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से बदलाव

शासन द्वारा किए गए इस फेरबदल में पदस्थापना परिवर्तन को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। डॉ. मनोज पाण्डेय के स्थानांतरण के साथ ही डिंडौरी जिले के स्वास्थ्य विभाग की कमान फिलहाल डॉ. ममता दीवान के हाथों में रहेगी, जो आगामी आदेश तक प्रभारी CMHO के रूप में कार्य करेंगी।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment