—Advertisement—

Dindori News| पीएमजीएसवाई की अनुपस्थिति पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot August 25, 2026

—Advertisement—

– डब्ल्यूआरडी योजनाओं के विलंब से पूर्ण होने पर शासन को अवगत कराने के निर्देश

– राघवपुर क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

डिंडौरी न्यूज क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक में विधायक डिंडौरी श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर डिंडौरी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ डिंडौरी श्री अशोक सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिशा बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि विकास कार्यों की प्रभावी समीक्षा की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

डब्ल्यूआरडी की योजनाओं के विलंब से पूर्ण होने की स्थिति पर भी सांसद ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने विलंबित योजनाओं की अद्यतन प्रगति एवं विलंब के कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। योजनाओं में विलंब के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित कर शासन को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राघवपुर क्षेत्र की योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का कार्य जल्द प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आमजन के हित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को कार्य प्रारंभ करने से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी कर समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दिशा बैठक में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के कार्य को डीपीआर के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सड़क निर्माण के बाद आवागमन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही विद्यालय, महाविद्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच मार्ग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने शासन की योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने तथा स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने को कहा। आयुष्मान योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मेंटेनेंस एवं अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अप्रैल 2026 से वर्तमान दिनांक तक किए गए मेंटेनेंस एवं निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

बैठक में नगर पालिका/नगर परिषद, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद श्री कुलस्ते ने संबंधित अधिकारियों को विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment