Big Breaking News TodayDindori NewsLatest NewsLIVE TVMandla Newsडिंडौरीब्रेकिंग न्यूज़

मानवता ही धर्म है और कर्म ही पूजा है, यही जीवन का सत्य है, अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

डिंडौरी न्यूज़।      आज अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे के मुख़्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम राय, श्री तुलसीराम कटैहा, श्री नरेंद्र राजपूत, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और स्कूली विद्यार्थी व गणमान्य उपस्थित रहे।

 

मानवता ही धर्म है और कर्म ही पूजा है, यही जीवन का सत्य है

शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाभारत युद्ध के पूर्व अर्जुन की दुविधा दूर करने के लिए श्रीकृष्णा ने गीता का सन्देश दिया। गीता का सन्देश हम सबके लिए अनुकरणीय है, जिसे जीवन में अपनाने से जीवन सुखमय होता है। जब हम कुछ प्राप्त करते है तो हमें अहंकार हो जाता है, गीता हमें बताती है कि पदबल, धनबल, बाहुबल स्थायी नहीं रहते, हमें इनका सदुपयोग करना चाहिए। भगवान राम और कृष्ण ने भी इस धरती पर मनुष्य रूप लेकर कर्म करने का सन्देश दिया है, यही गीता का सार है हमें निष्काम कर्म कर फल की इच्छा नहीं करना चाहिए। मानवता ही धर्म है और कर्म ही पूजा है, यही जीवन का सत्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने अपने सम्बोधन में गीता के महत्व को बताया।

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

     पंडित वीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में गीता विशेषज्ञ ने गीता पाठ की सस्वर प्रस्तुति देकर गीता के महत्व का सन्देश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कन्या शिक्षा परिसर, आदिवासी बालिका विद्यालय, कन्या आश्रम, वृहद कन्या आश्रम की कन्याओं ने कृष्णलीला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। नर्मदा पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने कृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित सभी गणमान्यों को गीता की प्रतियाँ वितरित की गयी एवं गीता महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। सभी अतिथियों ने कृष्ण प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर के राधाकृष्णा मंदिर में किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह और अन्य अधिकारी लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए।

गीता का सन्देश

गीता हमारे जीवन में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का माध्यम है, जिसके 18 अध्याय जीवन के विभिन्न पहलुओं के आधार पर जीवन की सीख देते है। गीता हमें निस्वार्थ होकर निष्काम कर्म करने की सीख देती है। गीता हमें बताती है, कि जीवन की सबसे बड़ी समस्या गलत सोच है, जिसका समाधान सही ज्ञान है, हम निरंतर उच्च चेतना से जुड़कर स्वयं पर विश्वास कर के स्वयं की पहचान कर सही ज्ञान को प्राप्त कर सकते है। गीता हमें माया से परे वास्तविकता में जीने का सन्देश देती है।

 

 

 

 

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button