—Advertisement—

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को लिखा गुंडा ,जयस ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot November 13, 2024
— Oplus_131072

—Advertisement—

धरती आबा बिरसा मुंडा को लिखा गुंडा ,जयस ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

 

डिंडौरी न्यूज़। प्रतिवर्ष 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला मुख्यालय में श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित कर हक, अधिकारों तथा बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं।

सरकारी पत्र में बिरसा मुंडा को गुंडा लिखने पर उठे विरोध के स्वर

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसको लेकर डिंडोरी जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी पत्र में लापरवाही बरतते हुए पत्र में बिरसा मुंडा की जगह पर गुंडा लिखा गया हैं, पत्र के सामने आते ही जयस प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए सवाल उठाया हैं, उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट पर लिखा हैं,

 

” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

 

एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाए जाने का आदेश जारी किया गया है, वही डिंडौरी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी बिरसा मुंडा की जगह *गुंडा* लिखकर कर अमर बलिदानी का अपमान कर रहे है,विभाग इस पर माफी मांगे और सुधार करें अन्यथा कल से जयस आंदोलन करेगा।

शर्मनाक

बीजेपी सरकार को आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए”

 

जयस अध्यक्ष ने फेसबुक में लिखकर जताया आक्रोश

इस संबंध में पक्ष जानने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगोर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, वही जयस प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम ने कहा की विभाग द्वारा अमर शहीद बिरसा मुंडा को गुंडा लिखना अत्यंत आपत्ति जनक हैं, विभाग और मध्यप्रदेश शासन माफ़ी मांगे अन्यथा जयस आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...