—Advertisement—

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया ’’स्टार ऑफ द मंथ’’ से सम्मानित

एडीटर: Chetram Rajpoot July 22, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

डिंडौरी | कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज समय सीमा की बैठक के पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ’’स्टार ऑफ द मंथ’’ से सम्मानित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वन्या रेडियो केन्द्र चांडा की समन्वयक श्रीमती गिरजा अंध्रावन, प्रदान संस्था से जुडी दीदी श्रीमती गोदावरी मरावी, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती ऊषा मरावी औरी पटवारी श्री पवन परमार को स्टार ऑफ द मंथ से सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा सहित उपस्थित सभी अधिकारियों ने उक्त कर्मचारियों को उनकी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ज्ञात है कि श्रीमती गिरजा अंध्रावन केंद्र समन्वयक वन्या रेडियो केंद्र ग्राम चाड़ा, को वन्या रेडियो के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय बैगानी बोली में लोगों तक पहुंचाने और वन्या रेडियो केंद्र का बेहतर संचालन करने के लिए “स्टार ऑफ द मंथ“ से सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार से प्रदान संस्था से जुडी दीदी श्रीमती गोदावरी मरावी, जो सीआईआई फाउंडेशन वुमन एक्जम्पलर नेटवर्क के लिए चयनित होकर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से भी सम्मानित हुईं है, इन्हें आज कलेक्टर श्री विकास मिश्रा द्वारा डिंडोरी जिले में बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान करके 8,000 लाभार्थियों के जीवन को प्रभावित करने के लिए, छात्रावास अधीक्षिका कन्या शिक्षा परिसर समनापुर श्रीमती ऊषा मरावी, को सीमित संसाधनों में छात्रावास का बेहतर संचालन, अच्छा भोजन, लाइब्रेरी सहित अन्य व्यवस्थाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए, पटवारी श्री पवन परमार बिलगांव प.ह.न. 39 तहसील शहपुरा को राजस्व महाअभियान में 99.56 प्रतिशत ई-केवाईसी करने पर “स्टार ऑफ द मंथ“ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उक्त कर्मचारियों ने जिला प्रशासन का आभार जताया।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...