—Advertisement—

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय  में आयोजित हुआ कार्यक्रम

एडीटर: Chetram Rajpoot June 26, 2024

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी |   सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में आज बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस की अध्यक्षता में नशा निवारण दिवस के अवसर पर रंगोली, चित्रकला, भाषण, पेंटिंग, मैराथन, संगोष्ठी, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp

जिपं अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते ने बच्चों को घर, समाज और जन-जन तक नशे से दूर रहने व उससे होने वाले दुष्परिणाम से बचने हेतु बच्चों की पाती के माध्यम से समाज में संदेश पहुंचाने अपील की। वह सभी को स्वयं एवं समाज को नशा मुक्त रखना शपथ दिलाई गई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों एवं जन जागरण कार्यक्रम हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारी और समाजसेवियों व छात्रों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

 

इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी श्री एस.के द्विवेदी, श्री धर्मवीर मार्को, तंबाकू नियंत्रण अधिकारी श्रीमती लतिका डेनियल, राहुल शर्मा, निधि श्रीवास्तव, रुचि विनोदिया सहित सामाजिक न्याय विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...