होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

छात्राओं से रूबरू हुए एसडीएम रामबाबू देवांगन, छात्रावास में चखा भोजन: व्यवस्थाओं की सराहना

akvlive.in

Published

– कन्या परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण कर पढ़ाई, स्वच्छता और अनुशासन पर दिया जोर, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डिंडौरी । डिंडौरी के एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने शनिवार को शासकीय कन्या परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और करियर संबंधी लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने और अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री देवांगन ने छात्रावास की भोजनशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने माध्यमिक छात्रावास में छात्राओं के लिए तैयार भोजन का स्वयं स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने रसोइयों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी सेहत और शिक्षा दोनों के लिए आवश्यक है।

इसके बाद उन्होंने छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने रसोईघर, स्नानघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा छात्रावास परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका, संस्था प्राचार्य और छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एसडीएम श्री देवांगन ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, स्वच्छता और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका, संस्था के प्राचार्य श्री मिथलेश, संबंधित अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें