—Advertisement—

MP Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

एडीटर: Chetram Rajpoot July 14, 2026

—Advertisement—

– रीवा, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, रेल जबलपुर सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संवर्ग के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से 14 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों एवं इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें शिवपुरी, रीवा, सीहोर, उज्जैन, विदिशा, रेल जबलपुर, पीटीएस रीवा, पीटीसी इंदौर तथा अन्य इकाइयों में पदस्थापनाएं शामिल हैं।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

-रामदास प्रजापति (डीडी-1998) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी।

-मुकेश वैश्य (डीडी-1998) – उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस रीवा।

-प्रशांत चौबे (डीडी-2002) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीहोर।

-आकाश भूरिया (डीडी-2006) – जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन।

-डॉ. संजीव कुमार उडके (डीडी-2006) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.), पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर।

– आयुषतोष मिश्रा (निरीक्षक-2013) – उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर।

– संजीव मुले (निरीक्षक-2013) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.), नर्मदापुरम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.), पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर देहात।

– कमला रावत (सीसी-2013) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बैढ़न (भोपाल) से उप सेनानी, एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी, सिंगरौली।

– नरेश बाबू अत्रोटिया (र.निरी-2013) – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस इंदौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.), पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर।

– भावना मरावी (डीडी-2014) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा।

– मोनिका तिवारी (डीडी-2014) – उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा।

– हेमंत चौहान (डीडी-2014) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment