होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में निजी स्कूल पर प्रशासन का शिकंजा: औचक निरीक्षण में नियमों की खुली पोल, मनमानी फीस से लेकर बिना फिटनेस वाहनों तक मिलीं गंभीर अनियमितताएं

akvlive.in

Published

– कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर हुई कार्रवाई, मध्यप्रदेश निजी विद्यालय नियमों के तहत होगी नियमानुसार कार्रवाई

डिंडौरी न्यूज। जिले में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर गुरुवार को विकासखंड बजाग के बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मान्यता नियमों के उल्लंघन सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जांच में अभिभावकों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूली, स्वीकृत परिसर के अतिरिक्त अलग-अलग कमरों में विद्यालय संचालन, बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र वाले विद्यालयी वाहनों का संचालन, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव, छोटे एवं अपर्याप्त कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित करना तथा खेल मैदान जैसी अनिवार्य सुविधा का अभाव जैसी गंभीर कमियां सामने आईं।

निरीक्षण दल ने विद्यालय प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पाई गई अनियमितताओं के संबंध में मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (स्थापना एवं संचालन) नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। निर्धारित नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, एडीपीसी श्री प्रवीण तिवारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैपुरा के प्राचार्य श्री आलोक जैन, सांदीपनि विद्यालय डिण्डौरी के प्राचार्य श्री जे. एस. मरकाम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग के प्राचार्य श्री बी. एस. पंद्राम शामिल रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें