होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 86 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिले में 28 से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 86,224 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, जिला नोडल अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. डोंगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पोलियो बूथों पर अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि भारत को वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त देश का प्रमाण-पत्र मिल चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो वायरस सक्रिय है। ऐसे में देश की पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद आवश्यक है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. डोंगरे ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 901 टीकाकरण दलों का गठन किया गया है। सभी टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अभियान के पहले दिन 28 जून को जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाए।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने कहा कि जनसहभागिता से ही पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें