होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

घोटालेबाज प्रभारी अधिकारी से मुक्त हुआ महिला एवं बाल विकास: डिंडौरी को मिली नई प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी

akvlive.in

Published

– महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

– सरकारी धन में गड़बड़ी करने में माहिर श्याम सिंगौर को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय विभाग साहित महिला एवं बाल विकास विभाग की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

डिंडौरी न्यूज। महिला एवं बाल विकास विभाग डिंडौरी भ्रष्टाचार और गड़बड़ घोटालों को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है, विभाग का काम भले ही महिला एवं बच्चों का विकास है किंतु जिम्मेदार महिला एवं बाल विकास के नाम पर अपना विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कुछ वर्ष पहले पदस्थ रहे अधिकारियों ने बैगा महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर तकिया कंबल खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया था तो वही वर्तमान मे पदस्थ रहे प्रभारी अधिकारी श्यामा सिंगौर पर पोषण आहार भुगतान में 80 लाख रुपए गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। शिकायतों के जांच के नाम प्रशासनिक अमला असली तथ्यों पर लीपापोती करने में मशगूल है।

गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के शिकायतों
को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार श्रीमती माधुरी रजक सहायक संचालक , अधीक्षक, संप्रेक्षण गृह जबलपुर को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डिंडौरी के पद पर तैनात किया हैं।

– डिंडौरी को मिली नई जिला कार्यक्रम अधिकारी, सरकार ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

 मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक दक्षता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक संचालक संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागीय कार्यालयों में पदस्थ 6 सहायक संचालकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक स्वयं के व्यय पर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती माधुरी रजक, जो वर्तमान में जबलपुर स्थित संप्रेक्षण गृह में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, डिंडौरी के पद पर पदस्थ किया गया है। डिंडौरी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।

इसी प्रकार रिशु कुमार सुमन को श्योपुर से गुना, राजेश कुमार लिल्हारे को सिवनी से छिंदवाड़ा, संतोष सिंह को महिला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल से चंबल संभाग कार्यालय, पवन तिवारी को भिंड से शिवपुरी तथा शालिन शर्मा को रीवा संभागीय कार्यालय से मुरैना जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

– कार्यभार नहीं संभालने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एकतरफा भारमुक्त माना जाएगा तथा उन्हें शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपस्थिति प्रतिवेदन विभाग और संचालनालय को भेजना अनिवार्य रहेगा।

विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अनुसूचित क्षेत्रों से गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानांतरित अधिकारियों को तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा जब तक उनके स्थान पर नियुक्त अधिकारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते।

– अवकाश पर भी लगाई गई रोक

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अवकाश संबंधी प्रकरणों का निराकरण केवल नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ही किया जा सकेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

– प्रमुख तबादले एक नजर में

माधुरी रजक – जबलपुर से डिंडौरी (प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी)

रिशु कुमार सुमन – श्योपुर से गुना

राजेश कुमार लिल्हारे – सिवनी से छिंदवाड़ा

संतोष सिंह – भोपाल से चंबल संभाग

पवन तिवारी – भिंड से शिवपुरी

शालिन शर्मा – रीवा संभाग से मुरैना

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..