—Advertisement—

जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 78 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई, 56 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

एडीटर: Chetram Rajpoot June 13, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार नगर परिषद डिंडोरी प्रांगण में 12 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित जनकल्याण शिविर 2026 का सफल शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य शासन की जनहितकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन, शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। शिविर में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई दर्ज की गई। वहीं 56 पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, राजस्व संबंधी कार्य, पेंशन, प्रधान मंत्री आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, अशोक अवाधिया, नरेंद्र राजपूत, आशीष वैश्य, महेश धूमकेती, सुधीर तिवारी, सुरेंद्र दुबे, डिंपल दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद रीतेश जैन, रुपाली जैन, रजनीश राय, भागीरथ उरैती, संदीप कांसकार, लक्ष्मी रमेश वैश्य, राजेश पाराशर, एल्डरमैन मोहन नरवरिया, कुवरिया मरावी एवं सुदील बरमैया सहित परिषद के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर ने बताया कि जनकल्याण शिविर का उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन के और अधिक करीब लाकर नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं जनसमस्याओं के निराकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

जनकल्याण शिविर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment