होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 20 अभियंताओं के तबादले

akvlive.in

Published

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में पदस्थ 20 अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और संभागों में कार्यरत कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्रियों को नवीन पदस्थापन स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में डिंडौरी, देवास, उज्जैन, श्योपुर, बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, परासिया सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पदस्थ अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जलापूर्ति एवं पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

आदेश के अनुसार डिंडौरी में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री अफजल आमबुड़े को श्योपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि श्योपुर में पदस्थ श्री एन.पी. सिंह को सीहोर भेजा गया है। इसी प्रकार बैतूल, परासिया, अनूपपुर, टीकमगढ़ और नरसिंहपुर क्षेत्रों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को सात दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त अथवा कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वतः कार्यमुक्त माने जाएंगे।

साथ ही विभाग ने यह भी निर्देशित किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों के जून माह के वेतन एवं भत्तों का आहरण नवीन पदस्थापना स्थल से किया जाए। यदि किसी आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें