—Advertisement—

Dindori Road Accident: डिंडौरी में हादसों का कहर, ट्रक में घुसी कार समेत अलग-अलग दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 7 घायल

एडीटर: Chetram Rajpoot May 30, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शहपुरा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार जारी है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहपुरा थाना क्षेत्र में कृष्णा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार पहले दूसरी कार से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

इसी दौरान जिले के सागरटोला, झनकी, करोंदी और बजाग क्षेत्र में भी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल डिंडौरी में तो कुछ का बजाग अस्पताल में किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसों के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment