—Advertisement—

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा नियंत्रक और अपर संचालक के तबादले

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 27, 2026

—Advertisement—

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय तथा परीक्षा नियंत्रक, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पदों पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में अदला-बदली की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 27 मई 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल म०प्र० भोपाल के पद पर पदस्थ श्री बलवंत वर्मा को अब अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय म०प्र० भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय म०प्र० भोपाल के पद पर कार्यरत श्री दीपक कुमार पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल म०प्र० भोपाल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है।

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल में परीक्षा नियंत्रक का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं की संपूर्ण प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन एवं परिणाम संबंधी व्यवस्थाएं इसी पद के अधीन संचालित होती हैं। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय में अपर संचालक की भूमिका प्रदेश की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में अहम होती है।

इस आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा मंडल, जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment