—Advertisement—

होम /

बालाघाट जोन पुलिस विभाग में तबादलों की लिस्ट जारी : 10 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 27, 2026

—Advertisement—

भोपाल/बालाघाट । पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन द्वारा प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत मंडला, डिंडौरी और बालाघाट जिलों में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।

यह आदेश गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को आगामी आदेश तक स्वयं के व्यय पर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

– इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हुए तबादले …जारी सूची के अनुसार —

कार्यवाहक निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद पुष्पकार को डिंडौरी से मंडला भेजा गया। सहायक उपनिरीक्षक इंद्रजीत ईड़पाचे को मंडला से बालाघाट स्थानांतरित किया गया।

प्रधान आरक्षक राजेश कुमार सराठे को मंडला से बालाघाट भेजा गया । प्रधान आरक्षक झनकारसिंह मर्सकोले को मंडला से बालाघाट स्थानांतरित किया गया। आरक्षक 155 अरविंद नेताम को मंडला से बालाघाट भेजा गया।

आरक्षक आलोक कुमार मरावी को मंडला से डिंडौरी स्थानांतरित किया गया। प्रधान आरक्षक सुन्दर सिंह मरावी को डिंडौरी से मंडला भेजा गया।

आरक्षक मुकेश राहांगडाले को मंडला से बालाघाट स्थानांतरित किया गया। कार्यवाहक आरक्षक भारत लाल वसंत को डिंडौरी से मंडला भेजा गया। आरक्षक अमित मेश्राम को डिंडौरी से बालाघाट स्थानांतरित किया गया।

– समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति के तहत निर्धारित समयावधि में संबंधित कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए। यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध जांच, शिकायत या विभागीय प्रकरण लंबित हैं, तो नियमानुसार जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment