होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

करौंदी स्कूल के विद्यार्थियों को मिला प्रायोगिक प्रशिक्षण, कृषि आधारित रोजगार के बताए अवसर

akvlive.in

Published

शहपुरा/डिंडौरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी, शहपुरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।

विद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को 20 दिवसीय ऑन जॉब प्रशिक्षण शासकीय उद्यान संजय निकुंज करौंदी, शहपुरा में दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 मई को विद्यालय के प्राचार्य श्री शिवचरन सिंह आर्मो एवं व्यावसायिक शिक्षक श्री श्याम साहू की उपस्थिति में किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उद्यानिकी एवं कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक श्री कामता विश्वकर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को नर्सरी तैयार करना, आम एवं फूलों में ग्राफ्टिंग करना, गूटी बांधना, पौध तैयार करना तथा पौधों के संरक्षण से संबंधित तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नर्सरी एवं पौध तैयार करने का कार्य कर वे स्वरोजगार के अवसर कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के महत्व और उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। उन्हें बताया गया कि कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया जा सकता है और आर्थिक रूप से मजबूत बना जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में रुचि दिखाई।

व्यावसायिक शिक्षक श्री श्याम साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को 80 घंटे का ऑन जॉब प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। इसी के तहत विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ कार्य अनुभव भी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद विद्यार्थी किसी कंपनी में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं दी जा रही, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित भी किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 23 मई तक संचालित किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..