—Advertisement—

शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार

एडीटर: Chetram Rajpoot May 11, 2026

—Advertisement—

– होटल से बैग उठाकर भागते हुए आरोपी का CCTV वीडियो वायरल

डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक अज्ञात युवक शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे शहपुरा नगर स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने और पानी पीने के लिए रुके। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने रुपयों से भरा बैग अपने पास रखा हुआ था, तभी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक बैग लेकर फरार हो गया।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बड़ी चालाकी से बैग उठाकर मौके से भागता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद शिक्षक द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment