होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

स्कूटी में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब: बिहार से जुड़ा आरोपी शराब तस्करी करते गिरफ्तार

akvlive.in

Published

– 38 हजार से अधिक की शराब और स्कूटी जब्त, कई गांवों में दबिश

डिंडौरी न्यूज। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 07 मई 2026 को वृत्त बजाग और समनापुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 06 प्रकरण कायम किए गए तथा बड़ी मात्रा में शराब और एक स्कूटी जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान गाड़ासरई में आबकारी टीम ने आरोपी सागर कुमार पिता महेश प्रसाद, निवासी विक्रमगंज जिला रोहतास (बिहार), हाल मुकाम गाड़ासरई को पकड़ा। आरोपी एक महरून रंग की होंडा स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 पाव देशी प्लेन मदिरा और 25 पाव रॉयल सिलेक्ट विदेशी मदिरा बरामद की गई। टीम ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया।

इसके अलावा पंडरिया और बरसिंघा क्षेत्र में भी आबकारी विभाग ने दबिश देकर हाथ भट्टी कच्ची शराब के कई मामले पकड़े। पंडरिया निवासी हीरा लाल पिता गेंदा के पास से 10 लीटर कच्ची शराब तथा शांति बाई पति गेंदा के पास से 7 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। वहीं बरसिंघा निवासी सूरज पिता चंदन मरकाम से 8 लीटर और बिगरो बाई पति बुद्धू सिंह से 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। देवरी निवासी सुभद्रा पति मुरारी नंदा के कब्जे से भी 9 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 25 पाव देशी मदिरा, 25 पाव विदेशी मदिरा, 41 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और लगभग 25 हजार रुपए मूल्य की होंडा स्कूटी जब्त की गई। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 38 हजार 575 रुपए बताई गई है।

विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 46(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश एवं आबकारी अधिकारी वैद्यनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक राम भरोस ठाकुर, छिद्दी लाल झारिया, मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक कोता बाई, तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक कुलदीप उइके की महत्वपूर्ण भूमिका

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें