होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मुड़की हाई स्कूल में प्रशासनिक आदेश बेअसर?फर्जी परीक्षा और आदेशों की अनदेखी का आरोप

akvlive.in

Published

– मुड़की स्कूल में प्रभार को लेकर बवाल,कलेक्टर से कार्रवाई की मांग़

डिंडौरी। डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत मुड़की में संचालित हाई स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य के प्रभार को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर डिंडौरी को शिकायत सौंपकर वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सुनीता नामदेव को तत्काल हटाने तथा उनके स्थान पर श्री अरूण कुमार चौबे, बीआरसी विकासखंड डिंडौरी को प्रभार सौंपने की मांग की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रीमती सुनीता नामदेव का कार्यकाल लंबे समय से विवादों में रहा है। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक फर्जी तरीके से विद्यार्थियों को परीक्षाओं में बैठाया गया। इस मामले को लेकर पहले भी ग्रामवासियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

बताया गया कि ग्राम पंचायत डांडविदयपुर, पडरियामाल एवं देवरी की ग्राम सभाओं में प्रभारी प्राचार्य को हटाने के प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। वहीं सामान्य सभा की बैठकों में भी कार्रवाई की मांग उठी, लेकिन आज तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हो सकी।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आयोजित जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा बैठक में हाई स्कूल मुड़की के प्रभारी प्राचार्य पद के लिए श्री अरूण कुमार चौबे, बीआरसी विकासखंड डिंडौरी का नाम प्रस्तावित किया गया था।

 इसके अलावा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी द्वारा 1 अगस्त 2024 को जारी पत्र के माध्यम से श्रीमती संध्या सिंह, माध्यमिक शिक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिंडौरी को भी प्रभारी प्राचार्य के रूप में निर्देशित किया गया था।

आरोप है कि श्रीमती सुनीता नामदेव ने अधिकारियों से सांठगांठ कर किसी भी नए प्रभारी को कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया। इतना ही नहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी द्वारा 22 जुलाई 2025 को उनका स्थानांतरण हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरीपिपरी कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने वहां भी ज्वाइन नहीं किया।

जनपद पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष, जनपद सदस्य धनराज पुषाम सहित अन्य सदस्यों ने पूरे मामले को भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बताते हुए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही हाई स्कूल मुड़की का प्रभार शीघ्र बदलकर नई नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..