—Advertisement—

चांड़ा में कलेक्टर की जनसुनवाई : मौके पर ही 22 शिकायतों का निराकरण, स्वास्थ्य कैंप से ग्रामीणों को राहत

एडीटर: Chetram Rajpoot May 5, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज। जिले के दूरस्थ एवं छत्तीसगढ सीमा से सटे ग्राम पंचायत चांड़ा, विकासखंड बजाग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पहुंचकर पंचायत प्रांगण में जनसुनवाई आयोजित की। आयोजित जनसनुवाई में 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिला मुख्यालय से दूरी एवं आवागमन में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्वयं बैगाचक क्षेत्र पहुंचीं, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली। कलेक्टर को अपने बीच देखकर ग्रामीण महिला एवं पुरूषों में खुशी की लहर देखी गई और ग्रामीणों ने अपनी बात बढ़चढ़कर शेयर किए। जनसुनवाई के साथ-साथ स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया जहां पर ग्रामीणों ने 144 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में एक्सरे मशीन के द्वारा एक्सरे, खून की जांच, सुगर, बी.पी., गठियावात, बुखार आदि बीमारियों का इलाज कर आवश्यकतानुसार दवा वितरित की गई।

WhatsApp

     जनसुनवाई में ग्राम पंचायत तांतर, सिलपिड़ी, चांड़ा, सोनतीरथ, ठाड़पथरा, पंडरीपानी सहित बैगाचक क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने आवेदन लेकर पहुंचे। इस दौरान विद्युत, पेंशन, पेयजल, आवास, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, जनमन आवास की अंतिम किस्त, वनग्रामों में पट्टा नामांतरण, बीएसएनएल टॉवर, पशु चिकित्सालय, स्व-सहायता समूह ऋण, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं स्पांसरशिप योजना से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

       ग्राम सिलपिड़ी में पेयजल समस्या के समाधान हेतु कलेक्टर ने पीएचई विभाग को दो दिवस के भीतर नया हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं दादर टोला की श्रीमती सावनी बाई द्वारा पानी की समस्या रखे जाने पर एक दिवस के भीतर हैंडपंप स्थापना एवं नल-जल योजना से शेष परिवारों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावनी बाई गोंडी चित्रकला के लिए जानी जाती हैं और भोपाल में भी अपनी कला से पहचान बना चुकी हैं।

    जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सुनिया बाई ने पति के निधन के बाद दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की समस्या रखी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को स्पांसरशिप योजना के तहत दोनों बच्चों को 4000-4000 रुपये प्रतिमाह स्वीकृत कर प्रदाय करने के निर्देश दिए।

WhatsApp

      ग्राम में पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित स्टाफ को तलब कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सालय नियमित रूप से सुबह 9 बजे संचालित किया जाए, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।

      जनसुनवाई में बजाग एसडीएम सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार श्री भरत सिंह बट्टे, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री ललित कुमार, उप संचालक कृषि श्री संजय जोशी, सुश्री अभिलाषा चैरसिया, सुश्री नेहा धूरिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री अफजल इमाम उल्ला, बीएमओ डाॅ. चन्द्रशेखर उईके, बीआरसी डाॅ. ब्रजभान गौतम, श्री मनोज उपाध्याय, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय, श्री सचिन अग्रवाल, बीईओ श्री बलवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment