होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्र निगवानी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज।  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निगवानी स्थित गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

    कलेक्टर ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं, तौल, भंडारण एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

    जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जाये।

वही पास निगवानी वेेयरहाउस में रखे चावल के लाट की गुणवत्ता की जांच की जिसमें गुणवत्ता ठीक नही पाई गई । जिस पर वेयर हाउस प्रभारी ने बताया की खनुजा राईस मिल एवं मां नर्मदा राईस मिल से चावल आया है। जिसपर कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन होने कारण वापिस करने निर्देश दिये।

   निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवागंन, तहसीलदार श्री शांशक शिंडे,खाद्य अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें