—Advertisement—

होम /

शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका की एंट्री से मचा बवाल, दूल्हे समेत दोनों की जमकर पिटाई

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 30, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले के मुख्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह के बीच अचानक दूल्हे की कथित प्रेमिका पहुंच गई और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका दोनों की ही पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, भैंसवाही गांव निवासी दूल्हा मनीष अपनी बारात लेकर शहर स्थित जलाराम पेट्रोल पंप के सामने इमली कूटी पहुंचा था, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अचानक उसकी कथित प्रेमिका मौके पर पहुंच गई और उसने दूल्हे पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमिका के आरोपों के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां मौजूद बाराती व घराती आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने दूल्हे मनीष और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान शादी स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 घटना के बाद शादी समारोह बुरी तरह प्रभावित हुआ और पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment