—Advertisement—

कक्षा 5वीं और 8वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए राहत, जून में होगी पुनः परीक्षा

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 30, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार इन विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा (री-एग्जाम) का आयोजन 01 जून से 06 जून 2026 तक किया जाएगा।

    जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए स्कूल स्तर पर विषयवार अतिरिक्त कक्षाएं (स्पेशल क्लासेस) संचालित की जाएंगी। इससे छात्र-छात्राओं को कमजोर विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा।

     जिन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य में 7 से कम अंक आए हैं अथवा जो अनुपस्थित रहे थे, उन्हें पुनः प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कर स्कूल स्तर पर जमा कराना होगा।

        परीक्षा केंद्र पूर्व वर्ष के अनुसार ही बनाए जाएंगे। यदि किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होती है तो राज्य शिक्षा केंद्र की अनुमति से अतिरिक्त परीक्षा केंद्र भी बनाया जा सकेगा।

   केंद्र निर्धारण के बाद स्कूलों की मैपिंग का कार्य बीआरसीसी लॉगिन के माध्यम से 15 मई तक पूर्ण किया जाएगा।

     जिला परियोजना समन्वयक डीपीसी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए केंद्रों पर शीतल पेयजल, ओआरएस, इलेक्ट्रॉल पाउडर, ग्लूकोज पाउडर के पैकेट अन्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

      कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अभिभावकों से अपील की है कि यह उन बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे। समय पर तैयारी एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बच्चों का एक साल बचाया जा सकता है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment