होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में भव्य सामूहिक विवाह संपन्न : 200 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ 

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान डिंडौरी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के तत्वाधान में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में जनपद पंचायत डिंडैरी के कुल 200 वर-वधु परिणय सूत्र से बंधे। प्रशासन ने सभी युगलों को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था की। कार्यक्रम में नृत्य, गुदुम बाजा की रोचक प्रस्तुति दी गयी, विवाह पूरी हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुए। वधुओं को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से मुख्य समारोह स्थल पर लाया गया और शासकीय माध्यमिक विद्यालय से बारात निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां पर वर-वधु को हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार धर्मगुरू श्री दान सिंह मरावी, श्री मनोहर सिंह परस्ते, श्री सुशील द्विवेदी ने मंत्र उच्चारण कर 200 वर-वधु को शादी के बंधन में बांधा।

            डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का पवित्र बंधन है, जो विश्वास, जिम्मेदारी और आपसी सहयोग पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी को सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हुए परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी नवयुगलों से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा माता-पिता एवं परिवारजनों का सम्मान करने की अपील की।

            जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से विवाह प्रक्रिया सरल, सम्मानजनक एवं सुगम हुई है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल समाज के हर वर्ग को सहयोग प्रदान कर रही है।

     विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उदबोधन में कहा कि सामुहिक विवाह सम्मेलन सबसे पहले डिंडौरी जिले में हमारे द्वारा लागू की गई है। यह योजना महत्वपूर्ण होने की वजह से पूरे मध्यप्रदेश के हर जिले में अपनाई जा रही है जिससे हर समुदाय के वर-वधु अपना जीवन खुशियाली से जी रहे हैं। श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने हिन्दु रीति रिवाज, हल्दी चढाना, भांवर आदि का धर्मगुरूओं के साथ मिलकर मनमोहक गीत गाया जिससे कार्यक्रम में खुशी का माहौल बना रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक बेटी का ससुराल में राशन कार्ड, परिचय पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी बनाया जाए जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने समस्त वर-वधुओं को खुशहाल जीवन जीने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घमंड एवं नशे से दूर रहते हुए यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपना वाहन चलाएं ताकि दुघर्टनाओं से बचाव हो सके क्योंकि घर पर आपका परिवार इंतजार कर रहा है।

   कलेक्टर ने कहा कि मैं वधु पक्ष से इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई हूं उन्होंने वर-वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम एक जिम्मेदारी के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता बहुओं को बेटी के समान समझें उनके दुख और सुख में बराबर के हिस्सेदार बनें। सभी वर-वधुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि वे इन जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

       जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी वर-वधुओ को 49000/- का ऑनलाइन उनके बैंक खाते में राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई । सभी के भोजन के पश्चात् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि वर-बधुओं को शुभकामनाएं दी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..