—Advertisement—

Dindori News: परीक्षा में लापरवाही भारी पड़ी: केंद्राध्यक्ष सहित 03 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी, एक को चेतावनी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 24, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग परीक्षा केंद्र में 12वीं की परीक्षा के दौरान हुई त्रुटि पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारी आराधना गजेंद्र (मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग) अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कक्ष पर्यवेक्षक द्वारा छात्रा को पूरक उत्तर पुस्तिका जारी कर दी गई, जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा में पूरक कॉपी प्रदान करने का प्रावधान नहीं है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा छात्रा का परीक्षा परिणाम रोका गया है तथा उसे द्वितीय अवसर में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अनुशंसा पर लापरवाही के लिए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष श्री चरण लाल मरावी, सहायक केंद्र अध्यक्ष श्री मंगरु लाल परस्ते एवं कक्ष पर्यवेक्षक श्रीमती गोमती मरावी की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। वहीं कक्ष पर्यवेक्षक श्री अनुग्रह दीप को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment