—Advertisement—

मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग को मिला नया नेतृत्व, रामलाल रौतेल बने अध्यक्ष

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 23, 2026

—Advertisement—

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के अनुसूचित जनजाति आयोग में नए अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में श्री रामलाल रौतेल को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्री भगत नेताम एवं श्री मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। यह नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

शासन द्वारा यह आदेश मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम 1995 की धारा 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है। आदेश पर अपर सचिव श्री आर.एस. वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में आयोग जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आयोग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही, वनाधिकार, विस्थापन, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी ठोस पहल की अपेक्षा जताई गई है।

इस अवसर पर शुभकामना संदेशों में कहा गया कि श्री रौतेल के नेतृत्व में आयोग जनजातीय समाज के कल्याण, अधिकारों की सुरक्षा एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment