– कृषि आजीविका मिशन की राशि में गड़बड़ी मामले में जांच के बाद कार्यवाही
डिंडौरी न्यूज। डिप्टी कलेक्टर एवं शिकायत शाखा प्रभारी श्री वैधनाथ वासनिक ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र ’’पत्रिका’’ में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सामने आया कि, जिसके आधार पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर विस्तृत जांच कराई गई।
प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्समय पदस्थ प्रभारी जिला प्रबंधक श्रीमति मीना परते, श्रीमति निशा रानी पडवार प्रभारी जिला प्रबंधक कृषि आजीविका मिशन डिण्डौरी, विकासखण्ड मिशन प्रबंधक एवं सीएलएफ नोडल समनापुर बजाग करंजिया को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी करने उपरांत सभी दोषी अधिकारी/कर्मचारियों को 02 बार समक्ष में सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया। सभी दोषी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने पक्ष समर्थन में अपने जवाब प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं मिशन में कार्यरत दोषी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब एवं प्रकरण में संलग्न दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत पाया गया कि श्रीमति मीना परते द्वारा विकासखण्ड बजाग, समनापुर एवं करंजिया अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत डीपीआर बैगा विकास परियोजना अंतर्गत 1000 परिवारों को शतप्रतिशत लाभान्वित करने हेतु प्रस्तावित गतिविधि “हार्टीकल्चर प्लांटेशन 30×40 मॉडल के साथ हार्टीकल्चर इन्टरक्रापिंग गतिविधि“ को श्रीमति निशारानी पडवार तत्कालीन प्रभारी जिला प्रबंधक कृषि के द्वारा प्रस्तुत नोटशीट एवं सीएलएफ/विकासखण्ड स्तर पर प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर बिना जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर से आदेश प्राप्त किये बिना डीपीआर को बिना स्वीकृत कराये स्वयं ही स्वीकृति आदेश प्रदान करते हुये योजना की गतिविधियों जैसे धान चक्की, आईल मिल, कस्टर हायरिंग सेंटर, दालमिल, सिलाई सलाई मशीन, मिक्सर मशीन, तथा अन्य योजनाओं को परिवर्तित कर सीधे कोटेशन प्राप्त करते हुये राशि स्वीकृत कर भुगतान किया जाना पाया गया है। इस प्रकार श्रीमति मीना परते एवं श्रीमति निशारानी पडवार द्वारा जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर से स्वीकृति प्राप्त किये बिना ही डीपीआर को संशोधित एवं स्वीकृत/अनुमोदित कर शासन द्वारा स्वीकृत परियोजना के स्वरूप को ही बदल दिया गया।
अतः श्रीमति मीना परते, द्वारा शासकीय नियमों का उल्लंघन किये जाने एवं वित्तीय गंभीर अनियमितता किये जाने के कारण इनकी संविदा सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने हेतु कार्यालय के पत्र क्र./855/शिकायत-शाखा/2026/डिण्डौरी दिनांक 22/04/2026 के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. राज्यग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल की ओर प्रस्ताव प्रेषित किया गया। है।
इसी प्रकार श्री निशारानी पडवार प्रभारी जिला प्रबंधक कृषि के द्वारा डब्ल्यू पी 28572/2025 माननीय उच्च न्यायालय में प्रचलन होने से अंतिम आदेश के अनुपालन में संविदा सेवायें समाप्त किये जाने हेतु पत्र क्र./856/शिकायत शाखा/2026/डिण्डौरी दिनांक 22/06/2026 के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अति. मिशन संचालक जिला डिण्डौरी को कार्यवाही किये जाने हेतु लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त विकासखंड प्रबंधक करंजिया श्री शिवमंगल सिंह, विकासखंड प्रबंधक बजाग श्री नरेन्द्र पाण्डेय, विकासखंड प्रबंधक समनापुर श्री शिवकुमार झारिया, सीएलएफ नोडल अधिकारी बैगाचक महिला विकास समिति बजाग श्रीमती शालिनी चौरसिया, सीएलएफ नोडल महालक्ष्मी आजीविका संगठन गोपालपुर करंजिया श्री दिनेश कुरूम, सीएलएफ नोडल नारी शक्ति आजीविका महासंगठन बम्हनी समनापुर श्री नारद सिंह श्याम को चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।








