होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में 26 अप्रैल को आयोजित होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा, नियंत्रण कक्ष स्थापित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन डिंडौरी द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा से संबंधित समस्त सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु प्रातः 8:00 बजे से कलेक्टोरेट अधीक्षक कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों की सामग्री जमा होने तक सक्रिय रहेगा।

नियंत्रण कक्ष में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा के दौरान समन्वय एवं त्वरित सूचना संप्रेषण का कार्य करेंगे।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु श्री बैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर को जिला परीक्षा प्रभारी एवं श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी को सहायक परीक्षा प्रभारी तथा जिला उड़न दस्ता दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिले में निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में शासकीय एकलव्य हायर सेकेंडरी विद्यालय डिंडौरी एवं शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय डिंडौरी शामिल हैं, जहां अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..