—Advertisement—

MP News: डिजिटल नवाचार से चमका वन विभाग: पीसीसीएफ और टीम को मिलेगा CM उत्कृष्टता पुरस्कार

एडीटर: Chetram Rajpoot April 20, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। लंबे अंतराल के बाद वन विभाग के एक महत्वपूर्ण नवाचार को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। इस बार यह पुरस्कार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) बी.एस. अन्नागिरी को प्रदान किया जाएगा।

अन्नागिरी को यह सम्मान “गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र जारी करने हेतु ऑनलाइन सॉफ्टवेयर” विकसित कराने के लिए दिया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आम नागरिकों और विभिन्न विभागों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सुविधा सुनिश्चित हुई है। यह पहल सुशासन और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp

इस नवाचार में सहयोग देने वाले सहायक प्रोग्रामर श्री सुभाष वानखेडे तथा जीआईएस विशेषज्ञ श्री आशीष श्रीवास्तव को भी संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। तीनों अधिकारियों की टीम को नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन श्रेणी में चयनित किया गया है।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, सभी चयनित पुरस्कार विजेताओं को एक लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp

यह सम्मान समारोह भोपाल स्थित R.C.V.P. Noronha Academy of Administration में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप पुरस्कार वितरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में प्रशासनिक नवाचार, सामुदायिक पुलिसिंग, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। इससे न केवल नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment