होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में बैगा समाज का ऐतिहासिक संगम: नई प्रदेश कार्यकारिणी के साथ विकास और एकजुटता का संदेश

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। जिला मुख्यालय डिंडौरी में बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ, मध्यप्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का प्रथम सम्मिलन एवं बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की अधिसूचना भी जारी की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

बैठक में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश संरक्षक आशाराम भारतीया, प्रदेश संयोजक पचलु सिंह भारतीया, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दलबीर सिंह धुर्वे, प्रदेश सचिव दिनेश भारतीय, सह सचिव गुलाब सिंह मरावी, कोषाध्यक्ष शिव लाल धुर्वे, संस्कृति संरक्षक सोनसाय बैगा, प्रदेश उपाध्यक्ष रूप सिंह परस्ते, सह सचिव शिवकुमार परस्ते सहित रतन भारतीय, शनि लाल उईके, मंगल पट्टा, बैसाखू सिंह लटुलिया, कुंवर सिंह सिलथरिया, अमर सिंह मरावी (जिला अध्यक्ष डिंडौरी) एवं मीडिया प्रभारी कमल सिंह धुर्वे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिसमें श्रीमती सरस्वती धुर्वे सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दलबीर सिंह धुर्वे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा नवीन प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री धुर्वे ने समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बैगा समाज की परंपराओं, उपलब्धियों एवं अधिकारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी।

 उन्होंने समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के निर्धारित मापदंडों, नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विश्वास जताया कि संगठन के विचारों पर समर्पित होकर कार्य करने से समाज निश्चित रूप से विकास की मुख्यधारा में स्थान प्राप्त करेगा।

बैठक के अंत में आगामी कार्ययोजनाओं को संगठन के माध्यम से शीघ्र साझा किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..