होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी का शानदार परिणाम : 10वीं में 100% तो 12वीं में 98% सफलता, विद्यार्थियों ने रचा नया कीर्तिमान

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उपासना चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 139 नियमित विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें सभी 139 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 136 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। कक्षा 10वीं में रामेश्वर गौतम (पिता श्री प्रेम सिंह गौतम) ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपक पराशर (पिता श्री चंद्र सिंह पराशर) ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अमृता सरिवान ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

कक्षा 12वीं का परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहा। विज्ञान संकाय के 57 में से सभी 57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, वहीं वाणिज्य संकाय के 30 विद्यार्थियों ने भी शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कला संकाय में 54 में से 53 तथा कृषि संकाय में 44 में से 43 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा का कुल परिणाम 98 प्रतिशत रहा।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में गणित संकाय से प्रिंस चंदेल (पिता श्री प्रकाश चंदेल) एवं कृषि संकाय से हेमलता पराशर (पिता श्री भूपेंद्र पराशर) ने 94-94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनुष्का पांडेय (93%), श्रेया चौरसिया (92%), मन्तसा कौसर (89%) एवं पूजा चौरसिया (92%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लतिका डेनियल ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों की लगन एवं विद्यालय के अनुशासन को दिया। इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है तथा शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..