डिंडौरी न्यूज। जिले के शहपुरा स्थित मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के मेधावी छात्र अथर्व सोनी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
अथर्व सोनी, शहपुरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री योगेश सोनी एवं श्रीमती आराधना सोनी के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अपनी सफलता का श्रेय अथर्व ने अपने विद्यालय के शिक्षकों और माता-पिता को दिया है, जिन्होंने उन्हें निरंतर सही दिशा में अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। अथर्व ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास उनकी सफलता की कुंजी रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अथर्व की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों को भी अथर्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है।
अथर्व की इस सफलता से शहपुरा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की











