—Advertisement—

MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: 378 विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह, बेटियों का दबदबा… देखें मेरिट सूची

एडीटर: Chetram Rajpoot April 15, 2026

—Advertisement—

भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। जारी प्रावीण्य (प्रोविजनल) सूची में प्रदेशभर से कुल 378 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

जारी सूची के अनुसार, कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी (जिला पन्ना) ने 499/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं कु. अक्षरा घोडेश्वर (बालाघाट) और अमय गुप्ता (सीधी) ने 498 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 497 अंक हासिल करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर बेहद ऊंचा देखने को मिला।

मेरिट सूची में इस वर्ष भी छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया, जहां टॉप रैंक में बड़ी संख्या में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। चौथे और पांचवें स्थान पर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 496 एवं 495 अंक हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह मेरिट सूची फिलहाल अस्थायी (Provisional) है। पुनर्गणना एवं अन्य प्रक्रियाओं के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे पन्ना, बालाघाट, सीधी, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, छिंदवाड़ा, विदिशा, टीकमगढ़ सहित कई क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपने-अपने जिले का नाम रोशन किया है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार परिणाम में विद्यार्थियों की मेहनत, बेहतर परीक्षा प्रबंधन और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

देखे लिस्ट…

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment