—Advertisement—

सुशील राय को बड़ी जिम्मेदारी, शहडोल संभाग प्रभारी नियुक्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 6, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले के सक्रिय नेता सुशील राय को भारतीय जनता पार्टी (ओबीसी मोर्चा) मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए शहडोल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुशील राय ने इस जिम्मेदारी के लिए मध्यप्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी संभाग प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment