होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी कलेक्टर ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा: प्रदेश में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर कार्य करने वाले 31 पटवारी सम्मानित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिले में राजस्व कार्यों की प्रगति और लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसीलों के कुल 31 पटवारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडोरी श्री राम बाबू देवांगन, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर ई-केवाईसी, पीएम किसान ई-केवाईसी, वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने, शासकीय भूमि आवंटन, लंबित प्रकरणों के निराकरण, अतिक्रमण हटाने, सीएम हेल्पलाइन, पीएम फसल बीमा, लघु सिंचाई संगणना, जनगणना 2027, साइबर तहसील, भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।

डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक ने जानकारी दी कि जिले ने राजस्व कार्यों में प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। नामांतरण में 6वां, बटवारा में 8वां, सीएम हेल्पलाइन में 3रा तथा राजस्व संग्रहण में 12वां स्थान प्राप्त किया है। राजस्व संग्रहण का लक्ष्य 4 करोड़ रुपए निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 2 करोड़ 72 लाख रुपए की वसूली कर 65 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने पंचायत भवनों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान, जल संकट के निराकरण तथा गांवों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..