होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

हत्या या हादसा! खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान गुलशन भवेदी निवासी ग्राम विचारपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..