—Advertisement—

MP News: मध्यप्रदेश सूचना आयोग को मिले दो नए आयुक्त, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी रफ्तार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 3, 2026

—Advertisement—

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरते हुए राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। राजेश भट्ट और आलोक नागर को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन में सूचना आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन पिछले कुछ समय से आयुक्तों के पद खाली होने के कारण आयोग में द्वितीय अपील और शिकायतों के हजारों प्रकरण लंबित पड़े थे। इससे आम नागरिकों को सूचना प्राप्त करने और न्याय पाने में देरी का सामना करना पड़ रहा था।

नए आयुक्तों की नियुक्ति के बाद अब आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इससे न केवल कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment