—Advertisement—

डिंडौरी जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot March 24, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज । मंगलवार शाम कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति तथा पोषण पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया।

            कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को अप्रैल 2026 के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका द्वारा बनाए गए पुराने शौचालय को दुरुस्त कर शीघ्र संचालन में लाने के निर्देश भी दिए।

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष, पीएनसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, प्रयोगशाला, पुरुष एवं महिला वार्ड, आईसीयू तथा आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। दवा भंडार कक्ष में उन्होंने स्टॉक रजिस्टर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण रजिस्टर का परीक्षण किया तथा फार्मासिस्ट श्री उपेंद्र पाराशर एवं श्री अरविंद मरावी से दवा एवं ऑक्सीजन उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

          पीएनसी वार्ड में कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जच्चा-बच्चा की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्राम देवरी अमरपुर की अनीता ठाकुर के परिजनों द्वारा प्रसव संबंधी समस्या बताए जाने पर कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित चिकित्सक को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अधिकारी तथा जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment