—Advertisement—

सीएम हेल्पलाइन में डिंडौरी का दमदार प्रदर्शन, राजस्व विभाग ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

एडीटर: Chetram Rajpoot March 22, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज। जिले के राजस्व विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। फरवरी माह में जिले ने 88.27 प्रतिशत वेटेज स्कोर हासिल कर बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली का प्रदर्शन किया है।

यह उपलब्धि समयबद्ध शिकायत निवारण, सुदृढ़ मॉनिटरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा, फील्ड स्तर पर सक्रियता एवं आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।

WhatsApp

कलेक्टर श्रीमती अंजू भदोरिया के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किए हैं।

कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीमवर्क, सतत समीक्षा एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यसंस्कृति का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों को इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में और बेहतर स्थान प्राप्त किया जा सके।

अपर कलेक्टर ने भी सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए आगे और सुधार करना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment